Flipkart पर अपना बिज़नेस करने से लेकर पैसे कमाने तक के तरीके
क्या आप भी Flipkart पर अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं ? तो चलिए मैं इसके बारे में आपको सब कुछ बताता
हूं आजकल हम लोग अपनी जिंदगी में हर चीज में बदलाव देख रहे हैं | जो हमारे जीवन से जुड़े हुए सभी जरूर को आसानी
से पूरा करने में मदद कर रहा है | इन सब में से एक है ऑनलाइन मार्केटिंग जिससे आज के समय में लोग घर बैठे
कोई भी सामान तुरंत ऑर्डर कर मंगवा लेते हैं | तो इन सबको देखते हुए इस आर्टिकल के माध्यम से फ्लिपकार्ट पर बिजनेस
करने से लेकर पैसे कमाने तक के तरीके आपको बता रहा हूं |
1. Flipkart क्या है ?
Flipkart
एक भारतीय E - Commerce Company है | जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में है इसकी शुरुआत 2007 में सचिन बंसल और मिनी बंसल नाम के व्यक्ति द्वारा किया गया था इन्होंने एक
ऑनलाइन बुक स्टोर के तौर पर किताब बेचने के लिए किया था धीरे-धीरे यह अपने इस
बिजनेस के नाम से जाने जाने लगा और बाद में जब उन्होंने यह देखा कि ग्राहक के
विश्वास इसके प्रति ज्यादा बढ़ रहा है तब उन्होंने इसमें कई तरह के वस्तुओं को
बेचना शुरू किया | आज यह भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से
एक है।
2. Flipkart पर अपना बिजनेस कैसे शुरू करें ?
Flipkart
पर बिजनेस शुरू
करने के लिए,
आपको पहले Flipkart Seller Hub पर पंजीकरण करना होगा और अपना GSTIN, पैन कार्ड और बैंक खाता विवरण देना होगा. इतना कुछ होने के बाद बाद, आप अपने प्रोडक्ट की लिस्टिंग कर सकते हैं, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले चित्र और विस्तृत
विवरण शामिल होने चाहिए. ऑर्डर मिलने पर, आपको उन्हें स्वीकार करना होगा और फ्लिपकार्ट के लॉजिस्टिक्स पार्टनर की मदद
से उनकी डिलीवरी पूरी करनी होगी. फ्लिपकार्ट ग्राहक से भुगतान एकत्र करता है और 7-15 व्यावसायिक दिनों में आपको भुगतान कर देता है
|
3. Flipkart
पर Seller Account कैसे बनाए ?
1. सबसे पहले Seller Hub पर जाएँ
- Flipkart Seller Hub की वेबसाइट खोलें।
- यहाँ पर Start Selling या Register Now बटन पर क्लिक करें।
2. Mobile Number से Sign Up करें
- अपना Mobile Number डालें और OTP से Verify करें।
- यह नंबर आपके Seller Account से जुड़ा रहेगा।
3. जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें
Flipkart
पर Seller Account बनाने के लिए ये डॉक्यूमेंट चाहिए:
- GST Number (Goods and
Services Tax)
- PAN Card
- आधार कार्ड / एड्रेस
प्रूफ
- बैंक अकाउंट (Current या Savings दोनों
चलेंगे)
- Email
ID और Mobile Number
4. Business Details भरें
- Business Type चुनें (Individual / Company / Partnership)।
- GST और PAN Card Details डालें।
- Bank
Account Details भरें ताकि पेमेंट सीधे
अकाउंट में आए।
4. Flipkart पर Store खोलने की लागत क्या है ?
फ्लिपकार्ट पर
स्टोर खोलने के लिए आपको किसी प्रकार के कोई पैसे नहीं लगते हैं | हे यह प्रक्रिया पूरी तरह से नि : शुल्क है | लेकिन अगर इसमें पैसों की बात की जाए तो यह
आपके व्यवसाय के ऊपर निर्भर करता है कि आप फ्लिपकार्ट पर किस प्रकार के प्रोडक्ट
बेचना चाहते हैं |
आप जैसा
प्रोडक्ट चुनेगे
उसके अनुसार
आपको पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे |
5. Flipkart से पैसे कमाने के तरीके
- Flipkart पर Seller बनकर प्रोडक्ट बेच :- इस आर्टिकल में हमने आपको पहले ही बताया है कि
फ्लिपकार्ट पर सेलर बनकर प्रोडक्ट बेचने के लिए आपको Flipkart Seller Hub पर जाकर Seller के रूप
में पंजीकृत होना होगा उसके बाद आप कौन सा प्रोडक्ट बेचेंगे उसकी जानकारी देनी होगी उसके बाद सामान की
डिलीवरी कैसे करनी है इसकी व्यवस्था करनी होगी
2. 2. Flipkart Affiliate
Marketing :- यदि आपके पास
पर्याप्त समय और पूंजी नहीं है व्यवसाय करने के लिए तो Flipkart Affiliate
Marketing के द्वारा पैसे
कमाने का अवसर देता है |
और इसमें आपको
ज्यादा मेहनत भी नहीं करना पड़ता है | इसके माध्यम से आपको पैसे कमाने के लिए आपको Flipkart Affiliate Marketing Program Join कर Affiliate Link लेना होगा और उसे लिंक को अपने ब्लॉग वेबसाइट
और सोशल मीडिया प्रोफाइल के नीचे लगाना होगा जैसे ही कोई इस लिंक पर क्लिक करके
प्रोडक्ट खरीदेगा तो उसका कमीशन आपको मिलेगा |
3. 3. Flipkart Logistics /
Delivery Partner बनें :- इसमें आप दो तरीके से पैसे कमा सकते हैं | ( 1 ) Delivery पार्टनर बनकर ( 2 ) सेलर के रूप में उत्पाद बेचकर डिलीवरी
पार्टनर के रूप में आपको ग्राहक द्वारा ऑर्डर किया हुआ प्रोडक्ट को उनके पास पहुंचाना होगा और सेलर के रूप मेंअपना
प्रोडक्ट बचना होगा |
4. Flipkart Sellers को Services देकर कमाएँ :- यह एक ऐसा तरीका है | जिससे पैसे कमाने के लिए आपको सबसे पहले Flipkart Seller Hub Join करना होगा उसके बाद आप इसके माध्यम से अपने ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के सेवा दे सकते हैं जैसे अकाउंट ऑनबोर्डिंग, उत्पाद लिस्टिंग, ग्राहक सेवा प्रबंधन, और विज्ञापन के द्वारा बढ़ावा देना। इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए आपको Flipkart Partner Services Network-पर एक सेवा भागीदार के रूप में पंजीकरण करना होगा।
5. Flipkart Jobs Opportunities :- Flipkart में Job करने के लिए आपको इसके Official Website पर जाकर यह देखना होगा कि इसमें Job किस प्रकार के और कौन-कौन सी है | वैसे तो इसमें मुख्य रूप से Delivery Boy के Job करने के लिए आपको आसानी से मिल जाता है इसके अतिरिक्त आप कोई और भी काम करना चाहते हैं | तो Carrier Section में जाकर देखना होगा |
6. Flipkart पर अपना बिजनेश सुरू करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
Flipkart
पर अपना बिजनेस
शुरू करने से पहले आपको एक व्यावसायिक रणनीति बनानी होगी जिसमें आपको व्यवसाय से
जुड़े GST
IN , Bank Account Number , जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए | और आपको अपनी उत्पाद का भी चयन कर उसकी
गुणवत्ता और मूल्य का निर्धारीत कर ये सुनिश्चित करें कि Flipkart के विक्रेता आपके नीतियों और लॉजिस्टिक का
प्रबंध कैसे करेंगे |
- पंजीकरण
और कानूनी औपचारिकता को अपनाए
· GST Number प्राप्त करें :- आप जो प्रोडक्ट बेचेगे यदि उस पर GST TAX लगा हुआ है तो उसके लिए आपको GST NUMBER लेना होगा यदि वो प्रोडक्ट GST के डायरे में नहीं आता है तो उसकी कोई विशेष आवश्यकता भी नहीं है |
· पैन कार्ड : - अपना एक व्यक्तिगत पैन कार्ड रखें | .
· बैंक खाता : - भुगतान प्राप्त करने के लिए एक सक्रिय बैंक खाता होना आवश्यक है.|
· व्यावसाय पंजीकरण :- किसी भी व्यवसाय का पंजीकरण करवाने का तरीका बहुत ही है | इसके लिए बस शर्त यही है कि वह बिजनेस आपका अपना होना चाहिए यदि वह साझेदारी में है तब भी आप करवा सकते हैं | बस उसके अनुसार आपके पास दस्तावेज होना चाहिए |
2. उत्पाद और इन्वेंट्री चुने
· उत्पादों का चयन करें: - वैसे उत्पादों को चुने जिसकी बिक्री बहुत ज्यादा हो और उसमें आपको अच्छा मुनाफा भी हो
· उच्च गुणवता वाले उत्पाद :- आपके उत्पाद की गुणवत्ता अच्छी हो इसका ध्यान रखें |
· उत्पाद की जानकारी :- उत्पाद के बारे में संपूर्ण जानकारी उसके डब्बे पर लिखें |
3 लॉजिस्टिक्स और संचालन
· लॉजिस्टिक्स का प्रबंधन करें : - ग्राहक द्वारा ऑर्डर की गई वास्तु की पूर्ति करने के लिए. फ्लिपकार्ट के लॉजिस्टिक्स और पूर्ति विकल्पों को समझना महत्वपूर्ण है |
· शिपिंग शुल्क : - वॉल्यूमेट्रिक और वास्तविक वजन के आधार पर शिपिंग शुल्क की गणना कैसे की जाती है, इसे समझें.
· विक्रेता डैशबोर्ड : - फ्लिपकार्ट विक्रेता डैशबोर्ड को समझें और इसकी सभी सुविधाओं का उपयोग करना सीखें, जो आपको 4.5 करोड़ खरीदारों तक पहुंचने में मदद करेगा | .
4. वित्तीय योजना
· शुरुआती खर्चों का अनुमान : - पहले यह पता करले की बीमा, लाइसेंस, कानूनी शुल्क, मार्केटिंग और इन्वेंट्री में कितना खर्चों आएगा उसके अनुसार अपनी बचत तैयार करें |
· लाभप्रदता की योजना बनाएं : - अपने उत्पादों को बनाने में लागत और दी जाने वाली सुविधाओं के अनुसार मूल्य निर्धारण कर संभावित लाभ का विश्लेषण करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपका व्यवसाय लाभदायक है |
5. ग्राहक और बाजार
· लक्षित ग्राहक पहचानें : - अपने लक्षित ग्राहकों को पहचानें और उनके खरीदारी व्यवहार को समझें ताकि आप अपनी मार्केटिंग रणनीतियों को प्रभावी ढंग से तैयार कर सकें.
· प्रतियोगिता विश्लेषण : - अपने प्रतिस्पर्धियों को पहचानें और समझें कि आपका उत्पाद या सेवा उन्हें कैसे अलग बनाती है |
7. Flipkart पर बिजनेस करने के फायदे
Flipkart पर बिजनेस करने से फायदा यह कि आपके प्रोडक्ट
और ब्रांड की एक अलग पहचान बनती है | जो लोगों को आप तक पहुंचने में मदद करती है | इसके साथ इसमें आपको पैकिंग और डिलीवरी की सुविधा मिलती है | जिससे आपको अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में
काफी मदद मिलती है |
और इसको सुरक्षित
भी रखती है |
8.
मुख्य फायदे
·
बड़ी संख्या में ग्राहक
- लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी
- सुरक्षित और समय पर भुगतान
- प्रशिक्षण और उपकरण
- मुफ्त उत्पाद लिस्टिंग
- बड़ी बिक्री की सुविधा
- धोखाधड़ी से सुरक्षा
- फ्लेक्सिबल मूल्य निर्धारण
- आसान ऑनबोर्डिंग
Flipkart बिज़नेस से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1. क्या Flipkart पर बिज़नेस शुरू करने के लिए GST नंबर जरूरी है ?
उत्तर :- कुछ ऐसे प्रोडक्ट हैं जिन पर भारत सरकार द्वारा GST TAX लगाए गए हैं यदि आप उस तरह के प्रोडक्ट को बेचते हैं तो उसके लिए आपको GST NUMBER लेना अनिवार्य है |
Q2. Flipkart पर Seller Account बनाने में कितना खर्च आता है ?
उत्तर :- Flipkart पर Seller Account बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह से नि : शुल्क है |
Q3. क्या Flipkart पर बिना GST नंबर के प्रोडक्ट बेच सकते हैं ?
उत्तर :- जी हां आप Flipkart पर GST NUMBER वाला प्रोडक्ट आसानी से बेच सकते हैं |
Q4. Flipkart Seller को पेमेंट कब मिलता है ?
उत्तर :- Flipkart पर Seller से पेमेंट प्राप्त करने का तरीका आप अपने ग्राहकों को किस प्रकार से दे रहे हैं यह आपके ऊपर निर्भर करता है |
Q5. Flipkart पर कौन-कौन से बिज़नेस अवसर हैं ?
उत्तर :- Flipkart पर आप Seller बन सकते हैं, Affiliate Marketing कर सकते हैं, Delivery Partner बन सकते हैं, Seller Services दे सकते हैं और Job Opportunities पा सकते हैं।
Q6. क्या Flipkart पर छोटे व्यापारी भी बिज़नेस कर सकते है ?
उत्तर :- व्यापारियों के लिए भी सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है क्योंकि इसमें ऑनबोर्डिंग आसान है और मुफ्त प्रोडक्ट लिस्टिंग मिलती है।
Q7. Flipkart पर Store खोलने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत है ?
उत्तर :- GST Number, PAN Card, आधार कार्ड/पता प्रमाण, बैंक अकाउंट डिटेल्स और Mobile Number/Email ID की जरूरत होती है।
निष्कर्ष
Flipkart आज
भारत का सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ लाखों ग्राहक हर दिन खरीदारी करते
हैं। अगर आप अपना बिज़नेस ऑनलाइन शुरू करना चाहते हैं तो Flipkart एक बेहतरीन विकल्प है। यहाँ पर आपको न
केवल बड़ा ग्राहक आधार मिलता है बल्कि पैकिंग, डिलीवरी और सुरक्षित भुगतान की सुविधाएँ
भी मिलती हैं।
लेखक परिचय
इस आर्टिकल को कुणाल गुप्ता, के द्वारा लिखा गया है | ये अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को Flipkart, Amazon और अन्य ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स पर बिज़नेस शुरू करने और पैसे कमाने के तरीकों के बारे में सरल और आसान भाषा में मार्गदर्शन देते हैं।
