Real Data Entry Work से घर बैठे ₹500 से ₹1000 रोज़ाना कैसे कमाएं ?
डाटा एंट्रीवर्क एक ऐसा काम है जिसे आप घर बैठे आराम से करते हैं और इसे करने के लिए आपको कहीं बाहर जाना नहीं पड़ता है | क्योंकि आज का समय डिजिटल और इंटरनेट का हो गया
है | और इसी का फायदा आज के युवा उठा रहे हैं और घर
बैठे पैसे कमाने के लिए
काम की तलाश कर
रहे हैं | इस लेख के माध्यम से हम आपको डाटा एंट्री वर्क में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताएंगे जिसे आप करके
प्रत्येक दिन ₹500 से ₹1000 तक की कमाई
कर सकते हैं |
1. Data Entry क्या है ?
डाटा एंट्री एक प्रकार की छोटी सी जॉब होती है जिसमें आपको किसी कंपनी के डाटा को विभिन्न डेटाबेस में इनपुट करना होता है | इसमें आपको डाटा
एक कागजी दस्तावेज
के रूप में दिया जाता है जिसको आपको डिजिटली रूप में बदल कर कंप्यूटर में सुरक्षित रूप से रखना
पड़ता है |
2. Data Entry में होने वाले काम के नाम
· डेटा इनपुट :- इसमें आपको टेक्स्ट और संख्याओं को कंप्यूटर में टाइप करके दर्ज करना होता है |
·
डेटा अपडेट :- कंप्यूटर में पहले से मौजूदा डेटा को सुधारना और सुरक्षित रखना |
·
डेटा संगठन :- बिखरे हुए डेटा को व्यवस्थित करना |
· डेटा सत्यापन :- डेटा को सटीकता से जांचना और उसमें पाए गए गलतियों को सुधारना |
· डेटा रूपांतरण :- इसमें आपको डेटा कागज पर लिखे हुए मिलेंगे उसे आपको स्कैन कर डिजिटल रूप में Save करके रखना होगा
· डेटा विश्लेषण :- कुछ मामले में आपको डेटा का विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार करनी पड़ सकती है।
3. Data Entry का काम करने से पहले बरतने वाली सावधानियां
आज कल सोशल मीडिया और इंटरनेट पर बहुत सारे लोग किसी कंपनी
या संस्था के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को डाटा एंट्री का काम करने के लिए झांसा देते हैं | और उनसे जुड़ी हुई सारे
निजी जानकारियां ले लेते हैं |
आपको किसी भरोसेमंद वेबसाइट पर जाकर उनसे डाटा एंट्री का काम
लेना चाहिए |
डेटा एंट्री का काम कर के आप कितना पैसा कमा सकते हैं इसकी जानकारी हमने
आपको ऊपर में दिया है यदि कोई व्यक्ति इससे ज्यादा पैसे देने का दावा करता है तो
ऐसे लोगों से सावधान रहें |
अगर कोई व्यक्ति डेटा एंट्री का काम देने के बदले आपसे रजिस्ट्रेशन शुल्क या किसी अन्य काम के लिए पैसे की
मांग करता है | तो वह निश्चित रूप से फर्जी हो सकता है। ऐसे लोगों से सावधान रहें।
4.
डाटा एंट्री काम करने के लिए आवश्यक चीजे |
डेटा एंट्री का काम बहुत ही आसान है | और आपने सोच लिया है कि
मुझे डेटा एंट्री का ही काम करना है तो इसके लिए मैं आपको कुछ आवश्यक चीजों के
बारे में बता रहा हूं जो आपके पास होना बहुत जरूरी है |
·
आपके पास अपना कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए |
·
आपको Microsoft Excel,
Word, Google Sheets जैसे सॉफ्टवेयर का ज्ञान होना चाहिए |
·
स्कैनर प्रिंटर कैलकुलेटर जैसी
आवश्यक चीजें आपके पास
होना चाहिए |
·
टाइपिंग की स्पीड 40 से 50 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए
|
·
आपको हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना चाहिए |
5. Data Entry में काम कितने प्रकार के होते हैं |
Data Entry में काम मुख्य रूप से दो
प्रकार के होते हैं |
1. Online Data Entry
यह डेटा को एकत्र करने का एक प्रकार है | जिसे करने के लिए आपको
इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी | उसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार
के काम आते हैं जैसे -
·
ऑनलाइन फॉर्म भरना
·
डेटा कैप्चर करना
·
कैप्चा प्रविष्टि करना
·
सर्वेक्षण और प्रेसिर्वि sloting
·
कॉपी पेस्ट जॉब
·
वेबसाइट पर डेटा एंट्री करना
2. Offline Data Entry
इसमें आपको इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं परती इसके अंतर्गत आने वाले कार्य हैं |
·
सदा डेटा प्रविष्टि
·
वर्ड प्रोसेसिंग
·
डेटा की सफाई
·
ट्रांसक्रिप्शन
·
स्प्रेडशीट में डेटा प्रविष्टि
6.
Data Entry में आप कौन-कौन से काम कर सकते हैं ?
1. Simple Typing Work :- यह एक प्रकार का बहुत ही आसान काम इसमें आपको हाथ से लिखा हुआ या इमेज के रूप में एक टेक्स्ट मिलेगा जिसे आपको कंप्यूटर में टाइप करना होगा इसमें आपको प्रति पेज के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं |
2. Excel Data Entry :- इसमें आपको एक्सल में एक फॉर्म की तरह दिया जाएगा जिसमें आपको Row और Column के अनुसार उसमें व्यक्ति का नाम उम्र मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी को भरना होगा | तथा इसमें आपको कभी-कभी डेटा फॉर्मेटिंग और सॉर्टिंग भी करनी पड़ सकती है।
3. Captcha Entry :- इस काम में आपको स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड दिखाई देगी जिससे आपको तेजी से और सावधानी पूर्वक उसको देखकर Solve करना और भरना रहता है | इसमें आपको पैसे बहुत कम मिलते हैं और ज्यादा टाइपिंग भी करना पड़ता है |
4. Data Cleaning / Formatting :- इसमें आपको यह देखना होता है कि कौन सा डेटा खराब हो गया है तथा गलत तरीके से दर्ज किया गया है उसको साफ करके सही फॉर्मेट में लाना होता है और डुप्लीकेट डेटा को हटाना होता है |
5. Survey Form Entry :- जब किसी कंपनी द्वारा ऑनलाइन सर्वे का आयोजन किया जाता है और उस सर्वे से जो जानकारी मिलती है उसकी एंट्री को डिजिटल फॉर्म में भरना रहता है | इसमें आपकी टाइपिंग स्पीड अच्छी होनी चाहिए क्योंकि इसी डाटा के आधार पर कोई भी कंपनी भविष्य की योजनाएँ बनाती हैं।"
7.
Data Entry Job कहा मिलेगा ?
अगर आप डाटा एंट्रीजब खोज रहे हैं तो मैं आपको वैसे
प्लेटफार्म का नाम बता रहा हूं जिस पर आपको आसानी से डाटा एंट्री जॉब मिल जाएगी
जैसे - Naukri.com, Indeed, LinkedIn India, Job Hai, Upwork, Freelancer, और Fiverr पर जाकर आप खोज सकते हैं |
इस पर आपको बहुत सारी कंपनियां मिल जाएगी जिसे डेटा एंट्री
ऑपरेटर की आवश्यकता है | आपको ऐसी कंपनियों के वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन
करवाना होगा |
8. Data Entry Job से पैसा कैसे कमाए ?
वैसे तो डाटा एंट्री जॉब से कैसे कमाने के बहुत सारे तरीके
हैं खासकर अगर आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए वेबसाइटों के माध्यम
से आप जॉब पाकर पैसे कमा सकते हैं | ऊपर में जो हमने आपको वेबसाइट
के नाम बताएं है उसे पर जाकर आपको अपनी प्रोफाइल बनाना है |
और उसमें आपको डेटा एंट्रीवर्क से जुड़ी सारी जानकारी देनी
है ताकि अगर किसी कंपनी या व्यक्ति को आपकी सेवा की आवश्यकता हो तो वह आपसे
संपर्क कर सके |
काम मिलने के बाद अपने क्लाइंट्स को समय पर काम कर के दे और उनसे पेमेंट
प्राप्त करें आप UPI के माध्यम से सीधे अपने बैंक अकाउंट में पेमेंट प्राप्त कर
सकते हैं |
9. Data Entry काम के फायदे
·
घर बैठे काम करने की सुविधा
·
कम समय में ज्यादा काम
·
पार्ट टाइम और फुल टाइम दोनों विकल्प
·
शुरुआत करने में आसान
10. Data Entry काम के नुकसान
·
कम कमाई
·
रिपेटिटिव और बोरिंग काम
·
फ्रॉड का खतरा
·
लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहना
·
कोई करियर ग्रोथ नहीं
·
टाइम-कंज्यूमिंग लेकिन लो पेमेंट
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1. क्या डाटा एंट्री का काम भरोसेमंद होता है ?
उत्तर: हाँ, डाटा एंट्री का काम
बिल्कुल भरोसेमंद होता है इसकी विश्वसनीयता को
जाचने के लिए भरोसेमंद वेबसाइट और कंपनीसे जुड़ना होगा |
Q2. क्या डाटा एंट्री का काम करने के लिए कोई डिग्री चाहिए ?
उत्तर: नहीं, डाटा एंट्री का काम करने के लिए कोई डिग्री और स्किल की जरूरत नहीं पड़ती है
इस काम को करने के लिएआपके पास अच्छी टाइपिंग
स्पीड और Ms Excel , Word , Google
Sheets जैसे सॉफ्टवेयर को चलाने आना चाहिए |
Q3. डाटा एंट्री से हर दिन ₹500-₹1000 कैसे कमा सकते हैं ?
उत्तर: आपको सिंपल टाइपिंग, Excel एंट्री, कैप्चा एंट्री, सर्वे फॉर्म भरना
जैसा काम करना होगा यह काम बहुत ही आसान और कम समय में हो जाती है | ऐसे काम के पैसे
निर्धारित होते हैं आप जितना ज्यादा काम
करेंगे
उतना ज्यादा पैसे कमाएगे |
Q4. मुझे डाटा एंट्री का काम कहां मिलेगा ?
उत्तर: आप Naukri.com, Indeed,
LinkedIn, Freelancer, Upwork, Fiverr जैसी वेबसाइटों पर
रजिस्ट्रेशन कर के काम ढूंढ सकते हैं।
Q5. क्या डाटा एंट्री जॉब करने के लिए पैसे देने
पड़ते हैं ?
उत्तर: नहीं कोई भी कंपनी डाटा एंट्री जॉब देने के नाम पर आपसे पैसे की माँग नहीं करती है यदि
कोई ऐसा करता है तो वह पूरी तरह से फर्जी है |
निष्कर्ष (Conclusion):
डाटा एंट्री एक आसान और भरोसेमंद कार्य है जिसे आप घर बैठे अपने खाली समय में कर के रोज़ाना ₹500 से ₹1000 तक कमा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई डिग्री लेने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, तेज टाइपिंग स्पीड होना चाहिए | हालाँकि, इसमें फ्रॉड और फर्जी ऑफ़र scammer द्वारा आते रहता है | यदि आप गलती से भी इसके झांसे में आ जाते हैं तो ये आपको बहुत भारी नुकसान पहुंचा सकती है | इसलिए हमेशा Naukri.com, Freelancer, Upwork, Fiverr, LinkedIn जैसी प्रतिष्ठित वेबसाइटों का ही उपयोग करें। डाटा एंट्री का कार्य चाहे पार्ट टाइम हो या फुल टाइम, इससे आप अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन इसे लॉन्ग टर्म करियर के रूप में लेने से पहले उसके फायदे और सीमाओं को ज़रूर समझें।
लेखक परिचय: कुणाल गुप्ता
कुणाल गुप्ता एक
डिजिटल उद्यमी, फ्रीलांस
कंटेंट क्रिएटर और बिज़नेस ब्लॉगिंग एक्सपर्ट हैं। वे कई वर्षों से लोगों को ऑनलाइन कमाई, डेटा एंट्री,
ब्लॉगिंग, फ्रीलांसिंग
और बिज़नेस आइडियाज जैसे
विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य — "भारत के युवाओं को डिजिटल दुनिया में आत्मनिर्भर बनाना और
उन्हें घर बैठे रोजगार के अवसरों से जोड़ना है |
यह भी पढ़ें: Share Market से पैसा कैसे कमाएं? पूरी जानकारी हिंदी में
